पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में मोहर्रम पर्व को लेकर डीएम एवं एसएसपी की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
Purnea East, Purnia | Jun 24, 2026
पूर्णिया जिलाधिकारी अंशुल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ० शौर्य सुमन की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को शाम के लगभग 4 बजे आगामी मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने के दृष्टिगत जिला शांति समिति की बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आहूत की गई। ज्ञातव्य हो कि जिले भर में आगामी मुहर्रम पर्व 25 जून से 26 जून को मनाया जायेगा