गुण्डरदेही: रनचिरई थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग ने खोमिन बाई के पास से 45 नग पाव देशी मदिरा को ज़ब्त कर की कार्रवाई
जिले में अवैध मदिरा निर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत शराब कोचियों के विरूद्ध अवैध निर्माण, धारण, परिवहन, विक्रय एवं चैर्यनयन के विरुध्द कार्यवाही करते थाना रनचिरई क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी खोमिन बाई के पास से कुल 45 नग पाव देशी प्लेन मदिरा कुल 8.10 लीटर देशी मदिरा जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59 (क) के तहत अजमानतीय प्रकरण कायम कर प्रकरण विवेचन में लिया गया है।