धनौरा: क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने गजरौला के 12 से अधिक गांव के लोगों को दी सौगात, चारों ओर हो रही है चर्चा
धनौरा विधानसभा क्षेत्र के गांव चकनवाला में विकास की एक नई तस्वीर सामने आई है। आजादी के बाद पहली बार यहां स्थायी पुल का निर्माण कराया गया है, जिससे एक दर्जन से अधिक गांवों की आवाजाही अब आसान हो गई है। इस महत्वपूर्ण कार्य को योगी आदित्यनाथ सरकार में क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव तरारा द्वारा पूरा कराया गया है। पुल बनने के बाद स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह।