धार: धार जिले के धामनोद में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष ने लोकायुक्त में दर्ज FIR को लेकर पत्रकार वार्ता की, अपना पक्ष रखा
Dhar, Dhar | Mar 23, 2025 धार जिले की धामनोद नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया। उन्होंने इसको लेकर पत्रकार वार्ता में अपना पक्ष रखा। लोकायुक्त में दर्ज एफआईआर के बारे में उन्होंने कहा कि अभी तक कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। शर्मा ने सवाल उठाया कि उनके पद से हटे ढाई साल हो चुके हैं। अब यह मुद्दा क्यों उठाया जा रहा है।