बिरसिंहपुर: हैवानियत: बलात्कारी किशन सिंह बिरहा गिरफ्तार, बारातियों ने मूकबधिर युवती को कार में बनाया शिकार
सतना। जिले के सभापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पगार कला ग्राम में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां बारात में आए चार युवकों द्वारा एक मूकबधिर दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं।