शकूराबाद थाना परिसर में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जहानाबाद के एसपी विनीत कुमार उपस्थित रहे। दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भूमि, पारिवारिक व रास्ता विवाद सहित अन्य समस्याएं रखीं। एसपी ने मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।