सिंगरौली: कोतवाली पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 4 शातिर अपराधियों को काचन नदी के किनारे से किया गिरफ्तार
मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि में कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पांच , छः बदमाश साहू की खाद बीज की दुकान परसोना में लुटपाट की योजना बना कर नौगढ कन्वेयर अमलोरी रोड़ काचन नदी के किनारे लुटपाट के ईरादे से एकत्रित हो रहे हैं। सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी निरी.सुधेश तिवारी द्वारा तत्काल दो पुलिस टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान पर पहुच कर घेराबन्दी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस बल की दोनो टीमो द्वारा घेरा बंदी कर चार बदमाशो को पकडा गया तथा दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गये।