सिंगरौली: जिले में मुख्यमंत्री कल करेंगे 229.55 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
जिले में मुख्यमंत्री कल करेंगे 229.55 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास।जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 7 मार्च को एकदिवसीय प्रवास पर सिंगरौली आ रहे हैं वह ग्राम हरई से बैढ़न तक आयोजित जन आभार यात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री एनसीएल मैदान बिलौंजी में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में संबल योजना की हितग्राहियों को हित लाभ का वितरण करेंगे।