सैदपुर: चलती ट्रेन के इंजन में फंसा मिला राष्ट्रीय पक्षी का शव, मौत के बाद मचा हड़कंप, किया गया राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार
सैदपुर क्षेत्र के औड़िहार जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को भटनी-वाराणसी सिटी मेमू ट्रेन से टकराकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई और उसका शव इंजन में ही फंस गया। सूचना मिलने पर वहाँ पहुँची वन विभाग की टीम ने मोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बाद में राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया।