ब्यावरा: ब्यावरा सिटी थाने में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर डीजे संचालकों की बैठक आयोजित
Biaora, Rajgarh | Feb 10, 2026 माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आयोजित की जा रही बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे करीब ब्यावरा सिटी थाने में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में डीजे संचालकों को गाइडलाइन का पालन करते हुए डीजे बजाने के निर्देश दिए गए।