ब्यावरा: पेयजल सप्लाई को लेकर नगर पालिका टीम ने कुशलपुरा और जलालपुरा फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण
Biaora, Rajgarh | Feb 10, 2026 ब्यावरा में ग्रीष्मकालीन के दौरान पेयजल सप्लाई को लेकर नगर पालिका की टीम के द्वारा मंगलवार को दोपहर 1:00 करीब कुशलपुरा एवं जलालपुरा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाहा, पेयजल प्रभारी रमेश यादव, इंजीनियर राहुल गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।