भिनाय: भिनाय में सिविल न्यायालय शुरू करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने शुरू की पैन डाउन हड़ताल, दी चेतावनी
Bhinay, Ajmer | May 18, 2026 राजस्थान सरकार ने 19फरवरी 2025 को बजट घोषणा में भिनाय में सिविल न्यायालय खोलने की घोषणा की थी।घोषणा को 15 माह बीत जाने के बाद भी न्यायालय शुरू नहीं होने के कारण अधिवक्ताओं में सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश है।अधिवक्ताओं ने सोमवार को पेन डाउन हड़ताल शुरू की जो सोमवार शाम 4 बजे तक जारी रही।अधिवक्ता राहुल आचार्य ने भिनाय में न्यायालय शुरू करवाने की मांग की।