कुमारखंड: बिशनपुर में बकरी बचाने में बाइक चालक गिरने से घायल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
कुमारखंड थाना क्षेत्र के बिशनपुर बाजार पंचायत स्थित बिशनपुर में मंगलवार को शाम करीब पांच बजे बाइक के आगे बकरी आने से बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोस्त ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।