बहराइच: लखीमपुर मार्ग पर सड़क हादसे में घायल 5 लोग बहराइच अस्पताल से लखनऊ रेफर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने दी जानकारी
बहराइच लखीमपुर मार्ग पर शनिवार रात्रि को बोलेरो व अज्ञात वाहन से हुई टक्कर के संबंध में जानकारी देते हुए रविवार सुबह करीब 11:30 बजे बताया कि घटना में चालक प्रमोद दीक्षित की मौके पर ही मृत्यु हो गई है जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। जहां से 6 लोगों को बहराइच अस्पताल रेफर किया गया था जिनमें से पांच लोगों की हालत गम्भीर पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।