अररिया: ऑनलाइन गेम 'क्यूट टैक्स' के 4 करोड़ के झूठे वॉलेट के चक्कर में 10वीं के छात्र की दो दोस्तों ने की निर्मम हत्या
Araria, Araria | May 20, 2026 अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के कनखुदिया गांव में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक 17 वर्षीय छात्र की जान ले ली। 10वीं कक्षा पढ़ने वाले विशाल कुमार महतो को उसके ही दो नाबालिग दोस्तों ने क्यूट टैक्स नामक ऑनलाइन गेम के कथित 4 करोड़ रुपये के वॉलेट के विवाद में अपहरण कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का उद्भेदन घटना दर्ज होने के महज 10 घंटे के अंदर कर