चौपारण: उरवां निवासी दशरथ यादव की संदिग्ध मौत, परिजनों से मिले पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला
प्रखंड के उरवां गांव निवासी दशरथ यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान श्री अकेला ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की क