बदायूं: मोहम्मदगंज गांव में एक घर में चोरों ने नब लगाकर जेवर व लाखों रुपये की चोरी कर फरार हुए
Budaun, Budaun | Jul 30, 2026 बदायूं के कादरचौक के गांव मोहम्मदगंज में बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि चोरों ने धाबा बोल दिया। गांव के रामोती के घर में पीछे से दीवार काटकर नकब लगाकर अज्ञात चोर घर में घुस गये उस समय परिवार वाले गहरी नींद में सो रहे थे। चोरों ने घर में रखे सोने के जेवर, एक मंगलसूत्र और कानों के कुंडल व ₹30000 रुपये चोरी कर फरार हो गये।