बदायूं: छोटे सरकार रोड कबूलपुरा मोहल्ला रबन्ना चौराहे पर ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग
Budaun, Budaun | Jun 11, 2025 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के छोटे सरकार रोड कबूलपुरा मोहल्ला रबन्ना चौराहे पर ट्रांसफार्म में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और दोनों तरफ रोड जाम हो गया। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना देकर विद्युत सप्लाई को बंद करवाया। आग लगने के बाद उस क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद हो गई है। फिलहाल विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।