कलेर: परसी थाना में लोक-संवाद गोष्ठी आयोजित, पुलिस-जन सहयोग और साइबर जागरूकता पर जोर
Kaler, Arwal | Jul 11, 2026 पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार परसी थाना परिसर में गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ लोक-संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पुलिस और आमजन के बीच आपसी विश्वास, समन्वय तथा जनसहभागिता को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।