धमतरी: मोबाइल नेटवर्क न होने से आपातकालीन स्थिति में ग्रामीण नहीं लगा पाते फोन, दूसरे गांव जाकर करते हैं फोन
धमतरी जिले के ग्राम पंचायत सोनझरी के आश्रित गांव मुरुमडीह के युवाओं ने बताया कि सालों से गांव में मोबाइल नेटवर्क की काफी समस्या है। जिससे आपातकालीन स्थिति में किसी को भी फोन नही लगा पाते। साथ ही गांव में कोई बीमार हो जाये तो भी एम्बुलेंस को फोन लगाने में भी परेशानी होती हैं। ऐसे में उन्हें किसी को भी फोन लगाने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता है।