डोमचांच: डोमचांच में एक व्यक्ति का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत मसनोडीह के जियोरायडीह मे सोमवार देर रात को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान बिरहोर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय सुरेंद्र बिरहोर के रुप मे हुई है. स्थानीय लोगों ने मंगलवार को सुबह 7 बजे बताया कि बिरहोर कॉलोनी की ओर कुछ लोग जंगल में लकड़ी चुनने गए जहाँ लोगों ने नाले में एक शव पड़ा देखा।