मेरठ: मेरठ में बिजली व्यवस्था ठप, रात 9 बजे से 13 घंटे अंधेरे में कई इलाके, अधिकारियों ने बंद किए फोन, पानी की किल्लत
Meerut, Meerut | Jun 28, 2026 मेरठ में भीषण गर्मी और उमस के बीच मेरठ में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शनिवार रात करीब 9 बजे से फ्रेंड्स कॉलोनी, गुरु नानक नगर समेत आसपास के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। रविवार सुबह 10 बजे तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, जिससे हजारों लोग पूरी रात अंधेरे और गर्मी में तड़पते रहे। बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहरा गया और लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए पर