टिकारी: टिकारी में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र अतिथियों द्वारा सम्मानित
Tikari, Gaya | Apr 5, 2026 टिकारी के लक्ष्य एडवांस क्लासेज द्वारा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार दोपहर किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन संस्था के निदेशक चंदन कुमार, पूर्व जिला पार्षद एवं प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण, प्राथमिक विद्यालय गुलरिया चक के प्राचार्य दिग्विजय सिंह ने किया।