सहारनपुर: कोतवाली नगर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले शातिर जालसाज को किया गिरफ्तार, 7 कार्ड व चरस बरामद
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान में एक शातिर जालसाज सुमित (पुत्र छोटेलाल), निवासी खानपुर थाना भगवानपुर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अलग-अलग बैंकों के 7 एटीएम कार्ड, 209.03 ग्राम अवैध चरस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।