झालरापाटन में महाशिवरात्रि उत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार शाम 4:00 बजे को पशुपतिनाथ मंदिर और कमल तलाई चिंताहरण बालाजी मंदिर गिन्दोर में मेहंदी की रस्म का आयोजन किया गया। हटीले हनुमान पशुपतिनाथ सेवा दल द्वारा पशुपतिनाथ मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत महिला मंडल ने दिनभर मंदिर में भजन-कीर्तन किए।