बीना: रेलवे बाईपास स्टार होम्स कॉलोनी के पास भारी मात्रा में अवैध शराब ज़ब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
Bina, Sagar | Nov 13, 2025 रात में पुलिस को सूचना मिली थी की अवैध रूप से शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही रात में रेलवे बाईपास पर पुलिस ने घेराबंदी की और स्टार होम्स कॉलोनी के पास से एक मोटरसाइकिल को पकड़ा जिसमें दो लोग सवार थे और एक बोरी में बड़ी मात्रा में शराब रखी हुई थी। मोटरसाइकिल सवार एक आरोपी की गिरफ्तार कर लिया वहीं दूसरा आरोपी मौके से फरारहो गया।