बीना: मंडी बामोरा में वेयरहाउस से मसूर चोरी मामले में बीना न्यायालय ने आरोपियों को सुनाई सजा
Bina, Sagar | Nov 12, 2025 अभियोजन अधिकारी अमित गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 जुलाई 2025 को मंडी बामोरा चौकी क्षेत्र स्थित वेयरहाउस से 50 बोरी मसूर चोरी हो गए थे। मामले पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया। वही बिना न्यायालय मृदुल जैन जेएमएफसी की अदालत ने आरोपियों को दोषी मानते हुए सभी 6 आरोपियों को दो दो वर्ष की कारावास की सजा सुनाते हुए अर्थ दंड से दंडित किया है।