संगरिया: संगरिया में मतगणना ड्यूटी के दौरान हैड कांस्टेबल महेंद्र बिश्नोई की हार्ट अटैक से मौत
नगर निकाय चुनाव की मतगणना ड्यूटी के दौरान पुलिस महकमे को दुखद खबर सामने आई। जिला विशेष शाखा में तैनात हैड कांस्टेबल महेंद्र बिश्नोई की हार्ट अटैक से मौत हो गई। महेंद्र बिश्नोई की संगरिया में मतगणना ड्यूटी लगी हुई थी, इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।