रानीगंज: मधुलत्ता में भक्ति जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक अविनाश मंगलम ने किया
रानीगंज प्रखंड क्षेत्र की विशनपुर पंचायत अंतर्गत मधुलत्ता गांव में दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को रानीगंज विधायक अविनाश मंगलम ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर विधिवत रूप से किया। कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ ही पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।