रानीगंज: दशहरा पर्व पर रानीगंज नगर पंचायत में दिवाली जैसा नजारा देखने को मिला
दशहरा पर्व के दौरान रानीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में रोशनी की जगमगाहट से दिवाली जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इससे सड़कों और गलियों की रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार के मौके पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था होने से स्थानीय लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है।