दादरी: सेक्टर-145 मेट्रो स्टेशन के समीप तेज रफ्तार कार चालक ने पैदल जा रहे 15 वर्षीय किशोर को मारी टक्कर, किशोर की हुई मौत
नोएडा के सेक्टर-145 मेट्रो स्टेशन के समीप उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब तेज रफ्तार कार चालक ने अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे किशोर को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मूल रूप से 15 वर्षीय आरुष के रूप में हुई है।