कानपुर: नौतपा की गर्मी से जनता बेहाल, उमस भरी गर्मी बनी रहेगी: वैज्ञानिक सुनील पांडे ने दी जानकारी
मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने मंगलवार 2:30 बजे जानकारी दी कि, लेंसेट न्यूरोलॉजी जर्नल में पब्लिश स्टडी के मुताबिक हीट इंडेक्स यदि रेड है तो इससे हीट स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है। नौतपा में तापमान भले से ही सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे बने हुए हैं। लेकिन गर्मी की फीलिंग 48 डिग्री वाली हो रही है। शुष्क हवाएं चलीं पर नमी अधिक होने के कारण उमस बढ़ गई।