कानपुर: मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक अंडरग्राउंड सेक्शन के उद्घाटन से पहले यूपीएमआरसी के MD ने मेट्रो स्टेशनों का किया निरीक्षण
मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक अंडरग्राउंड सेक्शन के उद्घाटन से पहले सोमवार को 4 बजे यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने मेट्रो स्टेशनों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मेट्रो अधिकारियों संग तैयारियों को लेकर बैठक भी की। 30 मई को कानपुर मेट्रो के अंडरग्राउंड सेक्शन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण किया जाना है।