कानपुर: आईआईटी डायरेक्टर मणिंद्र अग्रवाल ने तेजी से बढ़ रहे कोविड मामलों में नए कोविड वेरिएंट के बारे में दी जानकारी
कोविड के बढ़ रहे केस की जानकारी देते हुए आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर मणींद्र अग्रवाल ने मंगलवार 2 बजे कहा है कि देश में कोविड के जो केस बढ़े हैं, उसकी संख्या इतनी कम है कि उनके मैथमेटिकल मॉडल फिलहाल काम नहीं कर सकते। 2022 से अब तक के अनुभव से लगता है कि केस कुछ दिन में कम हो जाएंगे। ये कोविड का ओमरिकॉन का सब वेरिएंट है और ये ज्यादा खतरनाक नहीं है।