कानपुर: कल्याणपुर में सील बिल्डिंग में अवैध निर्माण के मामले में कवरेज करने गए पत्रकार से छीना गया मोबाइल
कल्याणपुर में जीटी रोड पर केडीए द्वारा सील बिल्डिंग में अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा था।निजी इलेक्ट्रॉनिक चैनल का पत्रकार सोमवार शाम 5:00 बजे जब कवरेज करने पहुंचा तो निर्माण कार्य करा रहे दबंग ने पत्रकार को गालियां बकते हुए उसका मोबाइल फोन छीन लिया।थाना प्रभारी ने बताया तहरीर प्राप्त हुई है जांच की जा रही है।