बुधवार शाम 7 बजे सतवास तहसीलदार एवं निर्वाचन अधिकारी हरिओम ठाकुर से मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद सतवास के वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। वार्ड क्रमांक 09 में 29 दिसंबर को मतदान हुआ था, जिसकी मतगणना बुधवार सुबह पूरी की गई। कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सोनम पति जुनेद शाह ने भारतीय जनता पार्टी