डोलरिया: बघवाड़ा में विधायक ने निवास कार्यालय पर पावरलिफ्टर ऋषिका पटेल को सम्मानित किया
बघवाड़ा स्थित निज निवास कार्यालय में गुरुवार करीब 11 बजे विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने जिले की प्रतिभाशाली पावरलिफ्टर का सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ऋषिका पटेल ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर खेल जगत में नई पहचान बनाई है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और लगातार प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।