हरिहरगंज: हरिहरगंज में बाजार दुर्गा मंदिर परिसर में रासलीला कार्यक्रम का शुभारंभ, वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां
हरिहरगंज दुर्गा मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार की रात रासलीला कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला के सीनियर डिप्टी कलेक्टर श्वेता प्रियदर्शी और हरिहरगंज बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।