कांके: अल्बर्ट एक्का चौक के पास बेसुध पड़े एक अज्ञात व्यक्ति को ट्रैफिक पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
Kanke, Ranchi | Jul 1, 2026 अल्बर्ट एक्का चौक के पास बेसुध पड़े एक अज्ञात व्यक्ति को मंगलवार की रात करीब नौ बजे ट्रैफिक पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि अल्बर्ट एक्का चौक के पास वह गिर गया था जिससे उसके सिर में चोट लग गई थी, जिसके बाद वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने एम्बुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया।