शाहबाद: शाहबाद तहसील के मझोला रोड पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति हुआ घायल
Shahbad, Baran | Feb 5, 2025 शाहबाद तहसील के मझोला रोड़ पर बुधवार दोपहर 1 बजे सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार मुकंद सहरिया निवासी कोलारस अपने गांव से कस्बाथाना आ रहा था। इस दौरान मझोला रोड पर उसकी बाइक के सामने गाय आ गई जिससे वह घायल हो गया है। मौके पर घायल को उपचार के लिए कस्बाथाना अस्पताल से शाहबाद के लिए रेफर किया गया है।