बड़हरा। बाढ़ का पानी भले ही कई इलाकों से कम हो गया हो, लेकिन इसके बाद संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा अभी भी बना हुआ है। इसी को देखते हुए बड़हरा प्रखंड के पड़रिया गांव में रविवार को ग्रामीणों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर लगाया गया। भानु प्रकाश सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट एवं पार्वती क्लिनिक, हरि जी का हाता, आरा के सौजन्य से आयोजित शिविर आरके इंटरनेशनल स्कूल परिसर में हुआ।
Arrah, Bhojpur | Sep 27, 2026