इकौना: मोहनीपुर की महिला से CHC में नकदी व आभूषण की ठगी, पैसे बंटने का दिया झांसा, जांच कर रही पुलिस ने महिला से ली जानकारी
CHC इकौना में एक बुजुर्ग महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल मोहनीपुर की सब्जी खरीदने निकली महिला को एक युवक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पैसा बंटने का झांसा दिया। वही सीएचसी में बिठाकर महिला के 2000 रूपये और कान के आभूषण लेकर फरार हो गया, फिलहाल पुलिस जांच कर रही।