इकौना: कटरा एयरपोर्ट के पास मोपेड और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, मासूम और महिला सहित तीन घायल, हायर सेंटर रेफर
कटरा एयरपोर्ट के सामने बाइक और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हुई है। वहीं हादसे में मोपेड और बाइक सवार दो की मौत हो गई,जबकि मासूम और महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हे हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।