इकौना: अडुवापुर भगवानपुर बनकट से जान से मारने की नियत से हमला करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हसिया बरामद
इकौना पुलिस ने बीते मंगलवार जान से मारने की नियत से हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से हसिया बरामद हुआ है। दरअसल अभियुक्त ने बीते 24 फरवरी 2025 को एक व्यक्ति पर हसिए से हमला कर उसे घायल कर दिया था, वहीं उसकी पत्नी की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ था, जबकि घायल हायर सेंटर रेफर हुआ है फिलहाल पुलिस कार्रवाई मे जुटी है