कोंडागांव: आंधी-तूफान से बदला कोण्डागांव का मंजर, पेड़ और बिजली खंभे गिरने से अधिकांश वार्डों में रातभर बिजली व्यवस्था रही बाधित
देर रात अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने कोण्डागांव में भारी नुकसान पहुंचाया है। तूफान की वजह से शहर और आसपास के इलाकों में कई बिजली के खंभे टूट गए, वहीं अनेक स्थानों पर पेड़ भी धराशायी हो गए। इसके चलते पूरे नगर की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई है।बिजली विभाग की टीम ने रातभर मरम्मत कार्य जारी रखा और क्षतिग्रस्त लाइनों को सुधारने में जुटी रही। बावजूद इसके, कई इलाके