हुसैनाबाद: हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस. के. रवि का हुआ स्थानांतरण
अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस. के. रवि, जो वर्तमान में प्रतिनियुक्ति (डिप्टेशन) पर हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे थे, उनका शुक्रवार को स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गड़बांध, गढ़वा में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।