बालाघाट: रेत के ढेर पर सोए युवक को जगाना पड़ा भारी, मां-बेटी पर हमला, एक गंभीर रूप से घायल
जिले के मलाजखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहगांव में एक मामूली बात ने हिंसक रूप ले लिया, जब रेत के ढेर पर सो रहे युवक को उठाने पर उसने मां-बेटी पर हमला कर दिया। 4 अप्रैल की सुबह करीब 10:30 बजे हुई इस घटना में 28 वर्षीय धानेश्वरी कुशरे गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती कराया गया है, जबकि उनकी मां दीपा बाई मेहरबान (50) को मामूली