जमुई: पंचायती राज मंत्री ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर PM मोदी की सभा में 24 फरवरी को भागलपुर आने की लोगों से की अपील
Jamui, Jamui | Feb 19, 2025 बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता बुधवार की दोपहर बाद 3:30 बजे जमुई सर्किट हाउस पहुंचे, जहां मीडिया कर्मी से मुखातिब होते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 फरवरी को भागलपुर दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे किसानों से संवाद करने के साथ एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त भी जारी करेंगे।