शिवपुरी नगर: सुपर 5000 योजना से मेधावी छात्रा को मिला सम्मान
श्रमिक परिवार की मेधावी छात्रा राशि गुप्ता को मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की सुपर 5000 योजना के तहत 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने छात्रा को स्वीकृति पत्र प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। राशि गुप्ता ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।