ललितपुर: रीछपुरा निवासी अधेड़ की मौत के मामले में नया मोड़, मृतक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, शव जिला मुख्यालय लाया गया
ग्राम रीछपुरा निवासी अधेड़ की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जहां गुरुवार सुबह करीबन 10:00 बजे मृतक के पुत्र ने गांव के नामजद आरोपियों द्वारा उनके पिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय लाया गया है। ताकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के सही कारणों की पुष्टि की जा सके।